बैंक Holiday: अपने बैंक के जरुरी काम आज ही निपटा लें,जनवरी 2023 में 14 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

बैंक Holiday: अपने बैंक के जरुरी काम आज ही निपटा लें,जनवरी 2023 में 14 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

आप कितना भी ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर लें, लेकिन कुछ कामों के लिए तो आपको आज भी बैंक जाना ही पड़ता है। घर बैठे आप बैंक खाता खुलवा सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं, लोन लेने जैसे कई अन्य काम भी कर सकते हैं। पर कुछ काम ऐसे होते हैं जो बैंक जाकर ही हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम के लिए बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि जनवरी 2023 में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आप अगर बैंक जाने वाले हैं तो अपना काम पहले निपटा लें या फिर छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं।

1, 2 और 8 जनवरी
1 जनवरी 2023 को रविवार और नया साल होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। फिर जहां एक तरफ 2 जनवरी को नए साल के जश्न के लिए आइजोल और मिजोरम में, तो वहीं 8 जनवरी को रविवार की छुट्टी की वजह से सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

11, 12 और 14 जनवरी
11 जनवरी को मिशनरी दिवस की वजह से मिजोरम और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल के बैंक बंद रहेंगे। जबकि 14 जनवरी को महीने के दूसरे शनिवार, और मकर संक्रांति/माघ बिहु की वजह से गुजरात, कर्नाटक, असम, सिक्किम और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

15, 22, 23 और 25 जनवरी
15 जनवरी को रविवार की वजह से और पोंगल/माघ बिहू के कारण भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 जनवरी को रविवार के कारण सभी राज्यों के बैंकों में काम नहीं होगा। दूसरी तरफ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की वजह से असम में और 25 जनवरी को राज्यत्व दिवस के कारण हिमाचल प्रदेश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

और पढ़े  ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव,अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान ने क्या चेतावनी दी?

26, 28, 29 और 31 जनवरी
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है इसलिए ये राष्ट्रीय अवकाश होता है और इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 28 जनवरी को चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में और 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी पूरे देश के बैंकों में रहेगी। वहीं, 31 जनवरी को मीदममीफी की वजह से असम के बैंक बंद रहेंगे।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

    एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मनु भाकर निशानेबाजी में उतरेंगी, जबकि मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन…

    ब्रिटेन के नए PM से मिले ट्रंप: दोनों देशों के रिश्तों को बताया बेहतर, चागोस द्वीप समझौते पर क्यों भड़के?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम की न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पहली आमने-सामने मुलाकात हुई। करीब तय समय से ज्यादा चली…