Bangladesh-  यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी का इस्तीफा, आज मतदाता बनेंगे तारिक रहमान

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पंगशा इलाके में बुधवार की रात एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस ताजा घटना के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर क्या बोले अभिनेता मनोज जोशी?

अभिनेता मनोज जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर तो सब लोग आगे आते हैं, लेकिन बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होने पर कोई आगे नहीं आता। यह बहुत दुख की बात है। समय ही इसका जवाब देगा।’

मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ गई थीं।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जुलाई में हुए विद्रोह के बाद 10 नवंबर, 2024 को खुदा बख्श को विशेष सहायक नियुक्त किया गया था। उनसे उम्मीद थी कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों, विशेष रूप से पुलिस के भीतर अनुशासन बहाल करने और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

और पढ़े  एक ही पेड़ पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव: कॉलेज गए थे दोनों, फिर नहीं लौटे घर, कपड़ों पर था खून

दीपू चंद्र दास की हत्या के चार आरोपियों ने कबूला जुर्म

दिपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के मामले में बांग्लादेश पुलिस ने बड़ा बयान जारी किया है। पुलिस के मुताबिक दीपू चंद्र दास की मौत को लेकर दर्ज मामले में चार आरोपियों ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों तारिक हुसैन, मानिक मिया, निजामुल हक और अजमल छागिल ने वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए।

आज मतदाता के तौर पर पंजीयन कराएंगे तारिक रहमान

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान शुक्रवार को मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराएंगे। उन्हें आज ही पहचान पत्र दिए जाने की संभावना है। रहमान शनिवार को बोगुरा-6 निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र लेंगे। यह आगामी संसदीय चुनावों में उनके सियासी मैदान में उतरने की ओर बड़ा इशारा है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…