क्रिसमस के लिए सजे स्कूल में तोड़फोड़ के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, CM सरमा ने की तारीफ

 

 

असम के नलबाड़ी जिले में क्रिसमस समारोह के लिए सजे एक स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई दुकानों में भी क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि चारों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

 

सीएम ने की पुलिस की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की और जोर देकर कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सभी संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल में तोड़फोड़ की घटना बुधवार को हुई जब आरोपियों ने कथित तौर पर बेलसोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाणिगांव में सेंट मैरी स्कूल में घुसकर क्रिसमस समारोह के लिए रखी गई सजावटी चीजों को जला दिया और नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे गैरकानूनी तरीके से परिसर में घुसे थे।’

 

पुलिस ने बताया वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारी हैं आरोपी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बेलसोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। हम इसमें शामिल कुछ और लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में विश्व हिंदू परिषद नलबाड़ी के जिला सचिव भास्कर डेका, परिषद के जिला उपाध्यक्ष मानस ज्योति पटगिरी और सहायक सचिव बीजू दत्ता, साथ ही बजरंग दल के जिला संयोजक नयन तालुकदार शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और स्कूल अधिकारियों को गुरुवार को स्कूल परिसर में क्रिसमस समारोह आयोजित न करने की चेतावनी दी। आरोपी नलबाड़ी शहर में क्रिसमस का सामान बेचने वाली कई दुकानों पर भी गए और जैन मंदिर के पास कुछ सामानों में आग लगा दी। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई शॉपिंग मॉल और क्रिसमस का सामान बेचने वाली दुकानों में भी घुसे और तोड़फोड़ की।

और पढ़े  आज वायुसेना दिवस-: देश के वायुवीरों को नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…