नौकरी देने का झांसा देकर किशोरी से बेकरी मालिक व नौकर ने किया दुष्कर्म

नौकरी देने का झांसा देकर किशोरी से बेकरी मालिक व नौकर ने किया दुष्कर्म

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेकरी में नौकरी देने का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया। आरोप है कि मालिक और वहां काम करने वाले युवक ने 2 माह तक 12 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया। जब वह अब गर्भवती हो गई तो उसे धमकाया। किशोरी के परिजन ने पूराकलंदर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।किशोरी की माँ ने पूराकलंदर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री खेत में कार्य कर रही थी। जिसे राजू नामक व्यक्ति जो पास की बेकरी में कार्य करता था उसने बेकरी में बुलाया। बेकरी मालिक मोईद खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और राजू ने वीडियो बनाया और फिर किशोरी को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर राजू ने दो माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि कहीं मुंह खोलोगी तो जान से मार देंगे। उसके गर्भवती होने पर पीड़िता की माँ ने राजू और मोईद बात की। आरोप है कि दोनों ने उन्हें भगा दिया। धमकी दी कि कहीं मुंह खोलोगी तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुराचार, पास्को एक्ट व धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…