अयोध्या- यज्ञवेदी मंदिर के नये महंत के रूप में सुरेश दास की ताजपोशी

Spread the love

अयोध्या- यज्ञवेदी मंदिर के नये महंत के रूप में सुरेश दास की ताजपोशी

अयोध्या अखिल भारतीय श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी की शाखा चित्रकूट के कर्वी तहसील अन्तर्गत यज्ञवेदी मंदिर के नये महंत के रूप में सुरेश दास की ताजपोशी की गयी। हनुमानगढ़ी के परिसर में गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व निर्वाणी अखाड़ा महंत मुरली दास समेत अखाड़े के पंचों ने उन्हें कंठी चादर भेंटकर विलेख के रूप में महज्जरनामे पर हस्ताक्षर किया।
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ नागातीत एवं चित्रकूट शाखा के पूर्व मुख्तार राम- लखन दास ने बताया कि यहां पूर्व महंत
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ नागातीत एवं चित्रकूट शाखा के पूर्व मुख्तार राम- लखन दास ने बताया कि यहां पूर्व महंत
राम दुलारे दास ने लिखित डीड के विपरीत अपने परिवार के सदस्य सत्यप्रकाश दास के नाम वसीयतनामा लिख दिया जिसके आधार पर उन्होंने राजस्व अभिलेखों में अपना नामांतरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि नामांतरण के बाद अखाड़े की सम्पत्ति को अनाधिकृत रूप से बेचने लगे। इसके कारण अखाड़े ने उन्हें मान्यता नहीं दी और उन्हें अपदस्थ कर नये महंत सुरेश दास को नियुक्त कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 23 घायल
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *