बदरीनाथ हाईवे: भू-धंसाव बन रहा मुसीबत- मैठाणा में लगातार हो रहा भू-धंसाव,कम होती जा रही अलकनंदा की चौड़ाई

बदरीनाथ हाईवे: भू-धंसाव बन रहा मुसीबत- मैठाणा में लगातार हो रहा भू-धंसाव,कम होती जा रही अलकनंदा की चौड़ाई

बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में भू-धंसाव थम नहीं रहा है। यहां लगातार हाईवे अलकनंदा की ओर धंस रहा है जिससे अलकनंदा की चौड़ाई कम होती जा रही है। आरजी बिल्डवेल और मेकाफेरी कंपनी की ओर से हाईवे के धंसाव वाली जगह पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन हाईवे पर लगातार वाहनाें की आवाजाही हाेने से यहां नीचे की ओर से धंसाव हो रहा है।

अब अलकनंदा का बहाव भी हाईवे की ओर हो गया है जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। मैठाणा में करीब 150 मीटर हिस्से में भू-धंसाव हो रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। आरजी बिल्डवेल कंपनी के अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था और इसके ट्रीटमेंट का खाका भी तैयार किया लेकिन मौजूदा समय में यातायात सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कम हो रही अलकनंदा की चौड़ाई-
हाईवे सुचारु रखने के लिए लगातार धंसाव वाली जगहों पर मिट्टी का भरान किया जा रहा है लेकिन धंसाव अलकनंदा की ओर होने से यहां अलकनंदा सिमट रही है। अब अलकनंदा की चौड़ाई कम हो रही है।

वहीं एनएचआईडीसीएल के उपमहाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैठाणा में भू-धंसाव का अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। धंसाव नदी की ओर बढ़ रहा है। यहां फिलहाल हाईवे सुचारु रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्माणादायी कंपनियों की ओर से क्षेत्र के ट्रीटमेंट की योजना तैयार कर ली गई है। बरसात के बाद यहां सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़े  कर्णप्रयाग- शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…