आयुष्मान कार्ड- कौन-कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले चेक करें

Spread the love

केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनता है और इसी आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

 

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, जो हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • ऐसे में आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं

 

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जिन लोगों का मकान कच्चा है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में रहते हैं
  • दिहाड़ी मजदूर
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वाले लोग
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है

 

किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • वे लोग जो पीएफ के सदस्य हैं
  • वे लोग जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
  • जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं
और पढ़े  बड़ी जीत: 12 की उम्र में हुआ था विवाह, अब पाई आजादी, अदालत ने कुप्रथा के खिलाफ दिया संदेश

 

क्या पात्रता चेक कर सकते हैं?

  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां पर ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसके बाद आप अपनी पात्रता के बारे में जान पाएंगे

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love