आयुष्मान कार्ड- कौन-कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले चेक करें

केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनता है और इसी आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।

 

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, जो हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • ऐसे में आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं

 

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जिन लोगों का मकान कच्चा है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में रहते हैं
  • दिहाड़ी मजदूर
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वाले लोग
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है

 

किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • वे लोग जो पीएफ के सदस्य हैं
  • वे लोग जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
  • जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं
और पढ़े  तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट को बम की धमकी: बुल्गारिया में की इमरजेंसी लैंडिग, मिग-29 से की सुरक्षा निगरानी

 

क्या पात्रता चेक कर सकते हैं?

  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां पर ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसके बाद आप अपनी पात्रता के बारे में जान पाएंगे
  • Related Posts

    सऊदी-हूतियों में तेज हुआ संघर्ष,रियाद समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, सना में 8 की मौत

    यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच संघर्ष तेज हो गया है। हूती लड़ाकों ने शनिवार को सऊदी अरब के कई शहरों में मिसाइल…

    मस्क ने स्टारलिंक को लेकर यूक्रेन पर लगाए आरोप,मस्क के आरोप से मचा बवाल, क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?

    अमेरिकी उद्योगपति और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना स्टारलिंक का इस्तेमाल ऐसे ड्रोन हमलों के लिए कर रही थी, जिनका मकसद लोगों की…