अयोध्या की होनहार बेटी रत्न प्रिया मोदनवाल का एमबीबीएस में चयन

Spread the love

योध्या धाम की पावन नगरी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। यहां के प्रतिष्ठित व्यापारी राकेश मोदनवाल की पुत्री रत्न प्रिया मोदनवाल ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर एमबीबीएस में चयन पाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण मोदनवाल समाज और अयोध्या का नाम रोशन किया है।
रत्न प्रिया की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में हर्ष का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। अयोध्या धाम की इस प्रतिभाशाली बेटी ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया कि लगन, परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
रत्न प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि रत्न प्रिया आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस उपलब्धि से अयोध्याधाम मोदनवाल समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नंदलाल मोदनवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी अचल गुप्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है और रत्न प्रिया को भविष्य में एक सफल चिकित्सक के रूप में देखने की कामना कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  UP में अंतिम मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love