अयोध्या की होनहार बेटी रत्न प्रिया मोदनवाल का एमबीबीएस में चयन

अयोध्या धाम की पावन नगरी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। यहां के प्रतिष्ठित व्यापारी राकेश मोदनवाल की पुत्री रत्न प्रिया मोदनवाल ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर एमबीबीएस में चयन पाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण मोदनवाल समाज और अयोध्या का नाम रोशन किया है।
रत्न प्रिया की इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में हर्ष का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। अयोध्या धाम की इस प्रतिभाशाली बेटी ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया कि लगन, परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
रत्न प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि रत्न प्रिया आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस उपलब्धि से अयोध्याधाम मोदनवाल समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नंदलाल मोदनवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी अचल गुप्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है और रत्न प्रिया को भविष्य में एक सफल चिकित्सक के रूप में देखने की कामना कर रहा है।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…