अयोध्या:अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

Spread the love

 

 

 हैदरगंज थाना क्षेत्र के गंगानगर के पास युवक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई थी। पुलिस ने बगल के गांव के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि हैदरगंज क्षेत्र के रखौना गांव निवासी विजय विश्वकर्मा (35) मंगलवार की शाम लगभग छह बजे घर से बाइक लेकर हैदरगंज बाजार की तरफ निकले थे। बाद में हैदरगंज-फुलौना मार्ग पर गंगानगर के पास गड्ढे में उनका शव मिला था। घटनास्थल पर बाइक के पास एक तमंचा मिला था। शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई।

 

मृतक की सीडीआर निकाली गई तो आखिरी कॉल बगल के गांव बेलाराम बाग निवासी अरुण की निकली। छानबीन में पता चला कि आरोपी की मां से मृतक फोन पर बात करता था। यह बात उसे नागवार गुजर रही थी। इसे लेकर उसने कई बार आपत्ति जताई थी। मंगलवार की शाम को आरोपी ने अपनी मां का सिमकार्ड निकालकर अपने फोन में लगा लिया था।

मां के ही नंबर से आरोपी ने युवक से संपर्क करके गांव के बाहर बुलाया। उसके ही बाइक पर पीछे बैठकर कहीं जाने लगा। गंगानगर के पास पहुंचने पर उसने युवक की पीठ पर पीछे से चाकू से वार किया। बाइक लेकर लड़खड़ाते हुए वह नीचे गिरे तो युवक ने उनका गला रेत दिया और खेत में छिप गया। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद हुआ है।

आरोपी के घर पर बढ़ई का काम करने गया था मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक बढ़ई का काम करता था। काफी समय पहले वह आरोपी के घर पर कुछ काम करने गया था। वहीं से वह आरोपी की मां के संपर्क में आया था। दोनों में लंबे समय से बातचीत होती थी। आसपास के लोगों में भी इसकी चर्चा थी। आरोपी इस बात से काफी चिढ़ता था और मृतक से रंजिश रखता था। पूर्व में भी उसने कई बार मृतक को आगाह किया था।

और पढ़े  अविमुक्तेश्वरानंद- पुलिस जेल में ले जाकर जहर की सुई भी लगा सकती है, मामले को एपस्टीन फाइल से जोड़ा

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love