अयोध्या: पहली बार अयोध्या आए उपराष्ट्रपति,रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति, संध्या आरती में हुए शामिल

Spread the love

अयोध्या: पहली बार अयोध्या आए उपराष्ट्रपति,रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति, संध्या आरती में हुए
शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या आए। उनका काफिला सीधे हनुमंतलला के दरबार पहुंचा। यहां उन्होंने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राममंदिर में एक घंटे से अधिक समय बिताया। रामलला की संध्या आरती में भी शामिल हुए।

अक्षय तृतीया पर रामलला का भव्य श्रृंगार किया गया था। असम से आए विशेष मूंगा रेशम से निर्मित वस्त्र स्वर्ण तारों से सुसज्जित थे। विशेष वस्त्रों में सजे रामलला की अद्भुत छवि के दर्शन कर उपराष्ट्रपति मोहित हो उठे। दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति को वीडियो प्रजेंटेशन के जरिये मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उपराष्ट्रपति को रामदरबार का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

उपराष्ट्रपति ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। वे कुबेर टीला गए। यहां स्थापित कुबेरेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व अभिषेक किया। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें कुबेर टीला की पौराणिकता बताई। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरयू तट पहुंचे। उन्होंने अयोध्या में करीब चार घंटे बिताए। उनके साथ पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ व परिजन और राज्यसभा के प्रधान सचिव पीसी मोदी भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने रामलला के दर्शन के बाद अपने मन के भाव एक्स पर साझा किए। श्रीराम से राष्ट्र के मंगल की कामना की है।

मां सरयू की उतारी 1100 बत्ती की आरती
सरयू तट पर आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की अगुवाई में उपराष्ट्रपति ने मां सरयू के प्रति श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने दूध व पंचामृत से मां सरयू का अभिषेक किया। इसके बाद मां सरयू की 1100 बत्ती की आरती भी उतारी।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *