अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में भी तिरंगा फहराया गया,निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में राम जन्मभूमि परिसर में भी तिरंगा फहराया गया। परिसर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों व मजदूरों ने मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि तिरंगा हमारे देश व इस देश के नागरिकों के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।

बताया कि दर्शन मार्ग से लेकर मंदिर निर्माण स्थल व अन्य कई जगहों पर तिरंगा लगाया गया है। रामलला का दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी भगवान राम के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति भी सम्मान प्रकट करते नजर आए।

एक हाथ में कंठी, दूसरे में तिरंगा
एक पखवारे तक सावन झूलनोत्सव में लीन रही अयोध्या शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव में डूबी नजर आई। उत्साह, उल्लास और उमंग..एक हाथ में कंठी, एक हाथ में तिरंगा लेकर खड़े संत-धमाचार्य, गुरूकुल व स्कूल के छात्र, भारत माता सहित देशभक्ति आधारित झांकी, जोश भरने वाले गीत… देशभक्ति के इन नजारों के बीच राम की पैड़ी से जब तिरंगा यात्रा निकली तो हर कोई गर्व से भर गया।

राम की पैड़ी से संत-धर्माचार्यों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा टेढ़ीबाजार तक गई। तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। संत-धर्माचार्य अपने दैनिक पूजा-पाठ से निवृत्त होकर सुबह 7:30 बजे राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम पर पहुंच गए। यहां से हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारे लगाते हुए संतों का काफिला जब सड़क पर प्रवाहमान हुआ तो देशभक्ति का रंग चटख होता दिखा।

और पढ़े  फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध

Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बस्ती जिले में दलालों के सिंडिकेट ने 4500 से अधिक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिए। इनसे करीब 4.75 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। दलालों…


    Spread the love

    हैवानियत: ट्यूशन जा रही 6 वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, फिर गुप्तागों को काटा, नहीं आया रहम

    Spread the love

    Spread the loveआगरा जगनेर सड़क स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *