अयोध्या- व्यापारियों ने सिंगार हॉट के एक होटल में की मीटिंग,कल एसएसपी से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन।

अयोध्या- व्यापारियों ने सिंगार हॉट के एक होटल में की मीटिंग,कल एसएसपी से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन।

अयोध्या के व्यापारियों ने श्रृंगार हॉट के एक होटल में आज आवश्यक मीटिंग किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता और अश्वनी गुप्ता के संचालन में यह मीटिंग आयोजित की गई। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि आए दिन व्यापारियों का अयोध्या में उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारियों पर फर्जी केस दर्ज हो रहे हैं। <strong>अयोध्या- व्यापारियों ने सिंगार हॉट के एक होटल में की मीटिंग,कल एसएसपी से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन।</strong>व्यापारियों की सुनी नहीं जा रही है। व्यापारी तहरीर देता है तो उसको डस्टबिन में डाल दिया जाता है। हम व्यापारी बहुत पीड़ित वा दुखी हैं। इसके कारण कल 10 सितंबर को कप्तान से मिलकर ज्ञापन देंगे और आवश्यक कार्यवाही की मांग करेंगे। यदि हम लोगों की बातें नहीं सुनी गई वा समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन आंदोलन को हम मजबूर होंगे। अयोध्या नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के व्यापारियों का आए दिन शोषण हो रहा है। उन पर फर्जी केस दर्ज हो रहे हैं। तहरीर देने के बावजूद भी व्यापारियों कि नहीं सुनी जा रही है। इसके कारण हम लोग कल कप्तान राज करन नय्यर से मिलेंगे। कप्तान राजकरण नय्यर को ज्ञापन देंगे और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि हम लोगों की समस्याओं का निदान नहीं होता है तो हम लोग धरना प्रदर्शन को भी विवश होंगे। इससे भी निराकरण नहीं होगा तो अयोध्या बंदी भी कराएंगे। <strong>अयोध्या- व्यापारियों ने सिंगार हॉट के एक होटल में की मीटिंग,कल एसएसपी से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन।</strong>इस मौके पर व्यापारी नेता नंदलाल गुप्ता, बबलू गुप्ता, विनोद पाठक,अनिल मौर्य, ब्रजकिशोर गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, लालजी मोदनवाल, अनूप गुप्ता, श्याम सुंदर कसेरा, विनोद मोदनवाल, पवन मोदनवाल, यसबीर सिंह, अजय नाग सहित अन्य व्यापारी बंधू आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…