राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुँचे अयोध्या,सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुँचे अयोध्या,सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शहर के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक के बाद नरेंद्र कश्यप ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 9 साल से अधिक नरेंद्र मोदी ने सत्ता का संचालन किया है, 220 करोड़ निशुल्क वैक्सीन देकर लोगों की जीवन की रक्षा की, 80 करोड़ गरीब लोग पिछले 3 सालों से निशुल्क राशन पाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर योजना से लाभान्वित किया है, धारा 370 को हटाना, अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, देश और प्रदेश की सियासत को विकास की दिशा में ले जाना, पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के यश को बढ़ाया है, विश्व पटल पर आज भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट कार्य को देखकर जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगी। G20 बैठक को लेकर नरेंद्र कश्यप ने कहा यह देश के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि जी-20 की बैठक भारत में हो रही है, इन्हीं 20 देश से 80% कारोबार होता है, इस G20 की बैठक से देश और दुनिया को नई राह मिलेगी, सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर बोले नरेंद्र कश्यप, कहा बड़े दुर्भाग्य की बात है जिस देश में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब धर्म के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं, उस सनातन धर्म पर जो लोग कुठाराघात कर रहे हैं उन्हें भारत और भारत के लोकतंत्र और संस्कृति का तनिक भी ज्ञान नहीं है, आने वाले समय में ऐसे लोगों को भारत की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है, जो धर्म हजारों हजारों सालों से देश दुनिया में स्थापित हो, जिसे मुगल और अंग्रेज नहीं मिटा पाए उसे चंद सियासी लोग मिटाने की बात करते हैं, उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे, सनातन संस्कृति भी आगे बढ़ेगी और हिंदू धर्म भी आगे बढ़ेगा, कोई माई का लाल इस धर्म को इस आस्था को इस संस्कृति को समाप्त नहीं कर सकता लेकिन देश की जनता उन्हें समाप्त जरूर कर देगी। वही घोसी उपचुनाव में हार पर कहा कि ये लोकतंत्र है हार और जीत दोनों लोकतंत्र के पहलू हैं, हम हार की समीक्षा करेंगे, जो कमियां रह गई थी उसे पर मंथन किया जाएगा।

और पढ़े  सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन, बोले- अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया

Byte-नरेंद्र कश्यप,राज्य मंत्री
<strong>राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुँचे अयोध्या,सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक </strong>

  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…