Ayodhya: ताज ग्रुप ने अयोध्या में फाइव स्टार होटल के लिए किया आवेदन, अब तक 30 होटलों को मिली मंजूरी

Spread the love

अयोध्या में हो रहे विकास और पर्यटन बढ़ने की संभावना देखते हुए ताज ग्रुप फाइव स्टार होटल बनाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, नई पर्यटन नीति से निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा
उत्तर प्रदेश में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई पयर्टन नीति-2022 लागू कर दी गई है। पयर्टन नीति 2018 को और लचर बनाते हुए संशोधित किया गया है। पयर्टन नीति में संशोधन होने से अयोध्या के विकास को भी पंख लगेंगे। राममंदिर निर्माण के चलते देश-विदेश के निवेशक अयोध्या में निवेश करने को इच्छुक हैं। ऐसे में नई पयर्टन नीति से रामनगरी में निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना है। अयोध्या सर्किट के नाम पर कई योजनाएं लाने की तैयारी है। वहीं, अयोध्या में अब तक 30 होटलों को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा ताज समूह ने अयोध्या में फाइव स्टार होटल के लिए आवेदन किया है।

राममंदिर निर्माण की शुरूआत के बाद अयोध्या उत्तर प्रदेश में होटल कारोबारियों की पहली पंसद बनकर उभरा है। अयोध्या के लिए पयर्टकों की बढ़ी रूचि को देखते हुए देश-विदेश के कई बड़े होटल समूह अपने लक्जरी ब्रांड के साथ अयोध्या की ओर रूख कर रहे हैं। बुधवार से नई पयर्टन नीति की भी घोषणा कर दी गई है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव बताते हैं कि नई पयर्टन नीति में पयर्टन सेक्टर में भारी निवेश के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित किए जाने पर जोर दिया गया है
रामनगरी में पयर्टन संबंधी सुविधाएं सैलानियों के अनुकूल एवं पसंद के अनुसार विकसित की जा रही है। नई पयर्टन नीति से निवेशक आकर्षित होंगी व कारोबार के लिए अच्छी सब्सिडी भी सरकार देगी। बताया कि अब तक अयोध्या में तीस होटलों को मंजूरी मिल चुकी है जिसमें से तीन का निर्माण भी हो चुका है।

और पढ़े  Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

उन्होंने बताया कि ताज समूह ने भी पांच सितारा होटल के लिए आवेदन किया गया है। ताज समूह द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है लेकिन अभी उन्होंने जमीन का उल्लेख नहीं किया है। इसके अलावा अयोध्या की प्राचीन धरोहरों को भी नए सिरे से सजाने की तैयारी है। इनमें रामनगरी के प्राचीन मंदिरों के फसाड को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा। पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए अन्य कई योजनाएं लाईं जा रही हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…

    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *