मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे में सूटकेस में मिली युवती की लाश,बेरहमी से किया गया क़त्ल

एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था।
सूटकेस में साड़ी भी रखी मिली
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…