अयोध्या- प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुचें रामनगरी

Spread the love

अयोध्या- प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुचें रामनगरी

अयोध्या पहुँचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज जनपद के बीकापुर विधानसभा बूथ सम्मेलन में शामिल हुई कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिया।इस दौरान इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा 2014 के पहले लूट खसोट होती थी महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नही थी पहले बम फटते थे अब बम नहीं फटता, जनता जनार्दन का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 2014 के पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, देश के अंदर बम फटते थे, श्रीनगर में बम फटता था,अयोध्या में बम फटता था, ताज होटल में बम फटता था, काशी में बम फटते थे, करोड़ों लोग भूख से मरते थे, आत्महत्या करते थे, जब बुंदेलखंड में सूखा पड़ता था तो लोग भूख से मरते थे,मोदी जी के आने के बाद आज देश के अंदर बम भी नहीं फटता, भूख से भी कोई नहीं मारता, 80 करोड लोगों को फ्री में अनाज देने का काम मोदी जी कर रहे हैं, 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी, गुंडागर्दी भ्रष्टाचार प्रदेश में व्याप्त था, आज अयोध्या से रात 12:00 बजे भी कोई हरिद्वार जा सकता है लखनऊ जा सकता है, अपने को सुरक्षित महसूस करता है, आमूल चूल परिवर्तन हुआ है, आम जनता जनार्दन का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है.. उन्होंने कार्यकर्ताओं का परिश्रम की पराकाष्ठा के आधार पर हम सरकार बनाएंगे और हम चुनाव जीतेंगे, सरकार बनाकर गरीबों की सेवा करेंगे, गरीब कल्याण योजनाओं के दम पर कानून के राज पर और देश की समस्या का समाधान करेंगे, धारा 370 हटाया अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना, काशी में कॉरिडोर बना, महाकाल कॉरिडोर या बद्रीनाथ कॉरिडोर हो जो भी योजनाएं हैं उसके बल पर हम चुनाव जीत रहे हैं, इंडी गठबंधन के पार्टियों पर बोले स्वतंत्र देव सिंह, कहा यह क्षेत्रवाद परिवारवाद वंशवाद की पार्टियां हैं, भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है, राजनीति हमारा व्यापार नहीं है, हमारा मिशन है गरीबों की सेवा करना, जब वे सत्ता में आते हैं तो वह लूटते हैं राज्यों को,गरीब को लूटते हैं, हम लोग गरीबों की सेवा करते हैं. बता दे कि हाईवे स्थित त्रिमूर्ति होटल के मैदान में बीकापुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ था।

और पढ़े  निजी अस्पताल में प्रसूता की माैत, 50 हजार रुपये के लिए नहीं सौंपा नवजात को

Byte-स्वतंत्र देव सिंह,प्रदेश के जल शक्ति मंत्री


Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *