अयोध्या- 90 महिलाओं ने दिखाई परिचालक के 354 पदों के लिए दिलचस्पी

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को अयोध्या धाम बस अड्डा परिसर में महिला रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 354 महिला परिचालक पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए गए। कुल 90 महिलाओं ने इस पद के लिए दिलचस्पी दिखाई, जिसमें अयोध्या से 46, अंबेडकर नगर से 18, सुल्तानपुर से 22 और अमेठी से 4 महिलाओं ने फार्म जमा किए। आवेदकों में अयोध्या जिले की महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।

वर्तमान में अयोध्या डिपो में 27 महिला परिचालक कार्यरत हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) फाइनेंस और स्टेशन प्रबंधक (एसएम) शामिल हैं। यह समिति सभी आवेदनों की जांच और चयन प्रक्रिया की निगरानी करेगी। आरएम विमल राजन ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया के बाद अगले 10 दिनों के भीतर अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद बसों में तैनात किया जाएगा।

ऐसे होगी भर्ती प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद समिति के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन किया होगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर प्रमाणपत्र) होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आजीविका मिशन, कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट-गाइड या एनसीसी में से किसी एक प्रमाणपत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…