अयोध्या- श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ श्रीश्याम राम किशोर कुंज मंदिर का झूलनोत्सव

Spread the love

 

नुमानगढ़ी के सर्वोच्च महंत गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज की अध्यक्षता में सावन शुक्ल एकादशी से रक्षाबंधन तक चले श्रीश्याम राम किशोर कुंज मंदिर के भव्य झूलनोत्सव का समापन हुआ। 1994 में श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज ने हनुमानगढ़ी परिसर में इस मंदिर की स्थापना कर झूलनोत्सव की परंपरा प्रारंभ की थी, जो आज भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र है।
महंत डॉ. महेश दास, जो श्रीमहंत प्रेमदास जी के कृपापात्र शिष्य एवं हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य हैं, ने आयोजन का संयोजन किया। उन्होंने बताया—हनुमानजी श्रीराम और सीताजी के प्रमुख परिकर, संगीत शिरोमणि और भक्ति के आचार्य हैं। झूलनोत्सव में वे सखि की तरह समर्पित और विनम्र भक्त के रूप में प्रतिष्ठित होते हैं।”
झूलनोत्सव में श्रीराम-सीता के हिंडोले की सेवा, भजन-कीर्तन और संत-समागम के साथ भक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। समापन बेला में संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत राजेश पहलवान, मामा दास, लवकुश दास, मनीराम दास पहलवान सहित बड़ी संख्या में नागा साधु व भक्त शामिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- एक्शन में जिलाधिकारी,तक्षशिला सहित चार स्कूलों को नोटिस ज़ारी हुआ
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love