अयोध्या- तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 किशोरों की मौत… युवक की हालत नाजुक

Spread the love

 

योध्या में कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजकीय उद्यान गुप्तार घाट के पास शनिवार की रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि शहर के नाका पहाड़गंज निवासी राकेश सिंह का बेटा अक्षय (15),  रिकाबगंज निवासी गीतेश विरानी का बेटा फागुनी (17) व देव नगर कॉलोनी, नवीन मंडी निवासी उदय नारायण अग्रहरि का बेटा हर्ष नारायण अग्रहरि (18) कार से निकले थे।

इस बीच देर रात लगभग 2 बजे राजकीय उद्यान के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। तीनों को अस्पताल भेजवाया गया। वहां अक्षय और फागुनी को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण हर्ष नारायण को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: खेल, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम—राजा दशरथ समाधि स्थल पर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love