अयोध्या:- सपा सांसद अवधेश प्रसाद रात के अंधेरे में मिलने पहुंचे दुष्कर्म पीड़िता से,पीड़ित परिवार ने मिलने से किया इंकार |

Spread the love

अयोध्या:- सपा सांसद अवधेश प्रसाद रात के अंधेरे में मिलने पहुंचे दुष्कर्म पीड़िता से,पीड़ित परिवार ने मिलने से किया इंकार |

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने सपा सांसद अवधेश प्रसाद घटना में केस दर्ज होने के तीसरे दिन शनिवार की रात में पहुंचे। पीड़ित परिवार ने सपा सांसद से मिलने से इंकार कर दिया। हालांकि सपा सांसद ने मौजूद ग्रामीणों को किशोरी व परिवार की सुरक्षा, मुवावजा और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

जब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि पीड़ित परिवार से मिलने सपा सांसद पहुंचे हैं तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वे सासंद से कहने लगे कि घटना के तीसरे दिन आप आ रहे हैं वह भी रात के अंधेरे में, पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि आप तो अयोध्या के राजा हैं, तब क्यों इतनी रात को मिलने आए हैं।

पीड़ित परिवार ने मुलाकात करने से जब मना कर दिया तो मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से सांसद ने कहा कि हम पीड़ित के साथ खड़े हैं। सुरक्षा और मुआवजा दिलाएंगे। ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवार को आरोपियों के परिवार की ओर से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर सांसद ने कहा कि हम आ गए हैं, अब आप लोगों को कोई धमकी नहीं दे सकेगा।

जिसने यह कांड किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। फांसी की सजा दिलाई जाएगी। गांव में बिजली न होने से अंधेरा था, लोग मोबाइल की लाइट और टार्च जलाकर सांसद की बात को सुन रहे थे ।

और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *