अयोध्या: 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अयोध्या: 1 लाख की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा के कार्यालय में नियुक्त सहायक लेखाकार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने शुक्रवार की शाम एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत आरोपी ने मृतक शिक्षिका का जीपीएफ निकालने के लिए मांगी थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों में हलचल रही।

शुक्रवार को विजिलेंस के एसपी मुख्यालय अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के हसनू कटरा निवासी मो. इरफान उल हक की पत्नी यासमीन फातिमा शिक्षा क्षेत्र मसौधा के कंपोजिट विद्यालय भदोखर में प्रधानाध्यापिका थीं। उनके निधन के बाद जीपीएफ की राशि निकालने के लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा कार्यालय के सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने इस कार्य के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी।

इस पर उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान के अयोध्या इकाई में शिकायत की। जांच में लेखाकार की ओर से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई तो शुक्रवार को मिशन के तहत आरोपी को रिश्वत देने के लिए शिकायतकर्ता की ओर से बीएसए कार्यालय के पास बुलवाया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये आरोपी को पकड़ाया, उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान में केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रही है। यदि कोई भी लोक सेवक या राजपत्रित अधिकारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर या कार्यालय में शिकायत जरूर करें।

और पढ़े  अखिलेश ने दी CM को अयोध्या से लड़ने की चुनौती, दोनों डिप्टी सीएम का पलटवार, कहा- उनकी रामभक्ति पर संदेह
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…