अयोध्या- राम की पैड़ी परिसर में पसरा सन्नाटा, 25 जून तक श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे डुबकी

Spread the love

अयोध्या- राम की पैड़ी परिसर में पसरा सन्नाटा, 25 जून तक श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे डुबकी

भीषण गर्मी में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी परिसर में अब सन्नाटा पसर गया है। 25 जून तक श्रद्धालु पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। कारण यह है कि राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है। पैड़ी की सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते पैड़ी के प्रवाह को रोका गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं।

अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र रही है। जब से राम की पैड़ी अविरल हुई है, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को संख्या बढ़ती ही जा रही है। दो साल पहले तक राम की पैड़ी गंदा नाला के रूप में नजर आती थी।

2022 में 40 करोड़ की लागत से इसकी रिमॉडलिंग का कार्य संपन्न किया गया। पहले दो पंप चलते थे अब पंपों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है। जिससे राम की पैड़ी का प्रवाह 24 घंटे अविरल रहता है। जो किसी कारण से सरयू में स्नान नहीं कर पाते वे राम की पैड़ी में भी डुबकी लगा लेते हैं क्योंकि पैड़ी में भी सरयू की पावन जलधारा ही प्रवाहित होती है।

सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि साल भर में एक बार राम की पैड़ी की सफाई की जाती है। पैड़ी में अविरल जल प्रवाह रहे इसलिए छह पंप कैनाल लगाए गए हैं। इन पंपों के जरिए सरयू का पानी राम की पैड़ी में प्रवाहित होता है।

और पढ़े  भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

साल भर पंप चलते हैं इससे पंपों में सिल्ट जम जाती है, इसके अलाव पैड़ी में भी सिल्ट जम जाती है। इसीलिए साल में एक बार पैड़ी की सफाई के लिए पंप बंद किया जाता है। बताया कि सफाई का कार्य पिछले 11 जून से चल रहा है। 25 जून तक सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *