अयोध्या- मरम्मत के लिए लखनऊ पहुंचा रामलला का मुकुट, मरम्मत के बाद फिर से कराया गया रामलला को धारण

Spread the love

अयोध्या- मरम्मत के लिए लखनऊ पहुंचा रामलला का मुकुट, मरम्मत के बाद फिर से कराया गया रामलला को धारण

अयोध्या से श्रीरामलला का मुकुट लखनऊ के हरसहाय श्याम लाल ज्वेलर्स के यहां सोमवार को मरम्मत के लिए आया। इस मौके पर शहरवासियों ने मुकुट के दर्शन किए। सूत्रों के मुताबिक, रामनवमी पर पूजा करते समय मुकुट टूट गया था, जिसके चलते यह मुकुट सही होने आया था। हीरा, पन्ना जैसे रत्नों से जड़ित इस विशिष्ट मुकुट के दर्शन को उमड़े भक्तों ने खूब सेल्फी भी लीं।हरसहाय श्याम लाल ज्वेलर्स के अंकुर आनंद ने बताया कि हमारे यहां से ही रामलला के सभी जेवर बनाए गए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह सारी संपत्ति रामलला की ही है, मेरा कुछ नहीं है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उनकी सेवा का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि भगवान राम के आभूषण बनाने में 15 किलो सोना और करीब 18 हजार हीरे और पन्ना का इस्तेमाल किया गया है। तिलक, मुकुट, चार हार, कमरबंद, दो जोड़ी पायल, विजयमाला, दो अंगूठी समेत कुल 14 आभूषण तैयार कराए गए हैं। ये आभूषण सिर्फ 12 दिन में बनकर तैयार हुए हैं। हरसहाय श्याम लाल ज्वेलर्स से करीब 15 दिन पहले श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने संपर्क किया था। राम मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास शास्त्री ने बताया कि रामलला के मुकुट में कुछ दिक्कत आ गई थी। उसे ठीक कराने के लिए लखनऊ भेजा गया था। मरम्मत के बाद यह वापस अयोध्या आ गया है और रामलला को फिर से धारण करा दिया गया है।

और पढ़े  हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *