अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय,22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला का नेत्रोन्मिलन करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय,22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला का नेत्रोन्मिलन करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय, 17 जनवरीसे जल यात्रा संग अनुष्ठान शुरू, 22 जनवरी पूर्णाहुति
अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख लगभग तय ही हो गई है। 17 जनवरी को जल यात्रा संग अनुष्ठान शुरू होंगे। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला का नेत्रोन्मिलन करेंगे।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय, 17 जनवरीसे जल यात्रा संग अनुष्ठान शुरू, 22 जनवरी पूर्णाहुति
अयोध्या रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 17 जनवरी से ही शुरू होगा। पंच दिवसीय अनुष्ठान का खुलासा ‘न्यू भारत’ से बातचीत में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि भी कर चुके हैं। फिलहाल अनुष्ठान के तिथियों पर बोर्ड आफ ट्रस्टीज की मुहर लग गयी है। इस अनुष्ठान के प्रतिष्ठाचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने एक साक्षात्कार में बताया कि 17 जनवरी को जल यात्रा के साथ धार्मिक कर्मकांड की शुरू होगा। अनुष्ठान का शुभारम्भ गणेश पूजन किया जाएगा।
इसके उपरांत श्रीविग्रह का अलग-अलग अधिवास होगा और अंत में शैय्याधिवास के बाद रामलला गर्भगृह में महापीठ पर प्रतिष्ठित हो जाएंगे। अनुष्ठान के अंतिम चरण में 22 जनवरी को रामलला के श्रीविग्रह का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेत्रोन्मिलन से (नेत्र खोलकर) करेंगे। यह नेत्रोन्मिलन मृगशिरा नक्षत्र के आरम्भ में होगा। पंचांग के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र 22 जनवरी सोमवार को अपराह्न 3.52 बजे से 23 जनवरी मंगलवार को 4.58 बजे तक है। खास बात है कि इस तिथि पर अमृत सिद्धि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग भी मिल रहा है। यह समय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भी अनुकूल है।
तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय के मुताबिक जनवरी का महीना शीतकाल का है। शीतकाल में ठंडक व कुहासे के कारण कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा। रामलला के श्रीविग्रह के अनावरण के साथ बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का भी लोकार्पण हो जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य श्रीदीक्षित के अनुसार अनुष्ठान के पहले दिन जलयात्रा के साथ ही भगवान की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

शोभायात्रा में अचल विग्रह के बजाय उत्सव विग्रह ही होंगे शामिल प्राण प्रतिष्ठा के प्रतिष्ठाचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के अनुसार शोभायात्रा में विराजमान रामलला जिन्हें मुख्य मंदिर में उत्सव विग्रह के रूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा, को ही नगर दर्शन कराया जाएगा। राम मंदिर के पूजा विधान के लिए गठित धार्मिक न्यास समिति के सदस्य व रामकुंज कथा मंडप के पीठाधीश्वर डा. रामानंद दास महाराज ने बताया कि पाषाण खंड से रामलला के निर्माणाधीन श्रीविग्रह की लंबाई चार फिट तीन इंच यानि 51 इंच ही है।
फिर भी उनका वजन इतना अधिक है कि सहजता से दो-चार लोग भी नहीं उठा सकते बल्कि क्रेन से ही उठाया जा सकता है। ऐसी दशा में अलग-अलग अधिवासों में नवीन श्रीविग्रह शामिल होंगे लेकिन उन्हें नगर दर्शन कराना संभव नहीं होगा।

  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…