अयोध्या राम मंदिर – राममंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा,गुलाबी पत्थरों से सज रहा राममंदिर का गर्भगृह, ट्रस्ट ने जारी की सोशल मीडिया पर फोटो ..

<strong>अयोध्या राम मंदिर – राममंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा,गुलाबी पत्थरों से सज रहा राममंदिर का गर्भगृह, ट्रस्ट ने जारी की सोशल मीडिया पर फोटो .. </strong>

श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर निर्माण का अब तक 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों के चित्र जारी किए। यह चित्र भक्तों को आह्लादित करने वाले रहे, गुलाबी पत्थरों से सज रहे गर्भगृह की भव्यता देखते ही बन रही है। राममंदिर के निर्माण में करीब 300 कारीगर व इंजीनियर दो शिफ्टों में जुटे हैं। विशेषज्ञों की निगरानी में मंदिर निर्माण का काम चरणबद्ध ढंग से चल रहा है। मंदिर के फर्श (प्लिंथ) का काम पूरा हो चुका है। अब गर्भगृह को आकार देने में कारीगर जुटे हुए हैं। गर्भगृह में अब तक वंशीपहाड़पुर के 400 गुलाबी पत्थर बिछाए जा चुके हैं। इन शिलाओं पर की गई नक्काशी मंदिर के गर्भगृह की भव्यता बता रही है। यही नहीं बहुत जल्द ही राममंदिर के स्तंभों को भी जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है। <strong>अयोध्या राम मंदिर – राममंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा,गुलाबी पत्थरों से सज रहा राममंदिर का गर्भगृह, ट्रस्ट ने जारी की सोशल मीडिया पर फोटो .. </strong>
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक गर्भगृह तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। गर्भगृह में रामलला की स्थापना खरमास के बाद जनवरी 2024 में होगी। गर्भगृह में रामलला की स्थापना होते ही भक्तों को दर्शन भी प्राप्त होने लगेगा।
आपको बता दें कि सात लेयर में बनने वाली प्लिंथ का काम लगभग पूरा हो गया है। 21 फीट ऊंची छह लेयर पूरी हो चुकी है। सातवीं लेयर वंशी पहाड़पुर के पत्थरों के साथ बिछायी जा रही है।
अब स्तंभों को जोड़ने का काम प्रारंभ करने की तैयारी है। ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि गर्भगृह में अब तक 400 पत्थर बिछाए जा चुके हैं।<strong>अयोध्या राम मंदिर – राममंदिर निर्माण का 40 फीसदी काम पूरा,गुलाबी पत्थरों से सज रहा राममंदिर का गर्भगृह, ट्रस्ट ने जारी की सोशल मीडिया पर फोटो .. </strong>
गर्भगृह की महापीठ बनकर तैयार है। गूढ़ मंडप का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब नृत्य मंडप को आकार देने का काम शुरू होगा। मुख्य मंदिर की दीवारें, स्तंभ आदि को ड्राइंग के अनुसार जोड़ा जाएगा।

और पढ़े  प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…