अयोध्या: सुंदर आकार लेता श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा..

 

 

रामदरबार और अन्य देवी देवताओं के निर्मित मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर के परकोटे के निर्माण को गति देने में सक्रिय है।
ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय और निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ ही कार्यदायी संस्था लगातार इस ओर ध्यान दे रही है कि नवंबर/दिसंबर तक संपूर्ण परिसर भक्तों के लिये खोल दिया जाय।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चारों ओर परकोटा (प्राचीर) का नवीनतम वर्तमान दृश्य इसकी चौड़ाई 14 फीट है। यह परकोटा आयताकार है। और इसकी लंबाई 732 मीटर होगी।

मंदिर में उपयोग किये गये पिंक सैंड स्टोन की ही भांति परकोटे सहित अन्य मंदिरों में भी इसी रंग के पत्थरों पर सुंदर नक्काशी कर लगाया गया है।सुंदर कलाकृतियों से परिपूर्ण यह भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने जा
रहे इस चौदह फिट परकोटे में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं के भी दर्शन होंगे जो वर्तमान और आने वाली पीढियों के लियें सुखद संदेश देंगे।
शरद शर्मा

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…