Ayodhya Railway Station and Airport: राम मंदिर से पहले अयोध्या में बनकर तैयार होगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, जानिए क्या कुछ होगा खास

Spread the love

Ayodhya Railway Station and Airport: राम मंदिर से पहले अयोध्या में बनकर तैयार होगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, जानिए क्या कुछ होगा खास

अयोध्या के रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे राम मंदिर की तरह भव्य और दिव्य बनाने की कोशिश है. गुड न्यूज ये है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के पहले चरण का काम पूरा हो गया है और साल के आखिर तक ये पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. केवल रेलवे स्टेशन ही नहीं अयोध्या एयरपोर्ट भी मंदिर के कपाट खुलने से पहले चालू हो
राम नगरी को नव्य और भव्य बनाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. श्री राम के मंदिर का स्वरूप अलौकिक, अद्भुत तो होगा ही. लेकिन अयोध्या में पर्यटकों के लिए एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन को भी भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है. मंदिर बनने के बाद रोजाना लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे. ऐसे में वहां हवाई अड्डे के साथ रेलवे स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. राम मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खुलने से पहले रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट दोनों शुरू हो जाएंगे.

राम मंदिर से पहले एयरपोर्ट और स्टेशन की शुरुआत संभव
अगले साल जनवरी में रामलला श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजेंगे. यानी तब राम भक्त रेल और प्लेन दोनों के जरिये आराम से अयोध्या आएंगे. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है. राम जन्मभूमि से एयरपोर्ट 10 किमी की दूरी पर है..
इसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से रखा गया है. खास बात है कि दिन और रात दोनों समय ये एयरपोर्ट ऑपरेशनल होगा. एयरपोर्ट स्ट्रक्चर को उन्हीं पत्थरों से तैयार किया जा रहा है, जिनसे श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है.

और पढ़े  सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार,भेजा गया जेल

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन
वहीं रेलवे स्टेशन की बात करें तो इसके अंदर पहुंचने पर लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में बनी बिल्डिंग पूरी तरह वातानुकूलित है. पर्यटकों के लिए फूड प्लाजा, बुक स्टॉल, क्लॉक रूम, यात्री डेस्क समेत सभी आधुनिक सुविधाएं स्टेशन पर दी जा रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि राम मंदिर के कपाट खुलने के बाद यहां हर रोज लाखों श्रद्धालु आएंगे. लिहाजा रेल के माध्यम से अयोध्या पहुंचने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

अयोध्या स्टेशन के नए भवन में राम मंदिर की झलक दिखेगी. प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. दिव्यांगों के लिए स्टेशन परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई है. स्टेशन के ऊपर से 2 शिखर, 4 पिरामिड, बीच में मुकुट और धनुष बनाया जाएगा. पांच हजार वाहनों के खड़ा करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है. मौजूदा समय में तीन प्लेटफार्म हैं। तीन प्लेटफार्मों के बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी.

रेलवे स्टेशन पर क्या प्रबंध रहने वाले हैं
मतलब साल 2023 बीतने से पहले राम भक्तों को बड़ी सौगात दे जाएगा और 2024 तक श्री राम की नगरी भव्यता से जगमगाती नजर आएगी. मंदिर बनने के बाद भक्त यहां आसानी से पहुंच सकें. इसके लिए प्रशासन तैयारी में जोरों शोरों से जुटा हुआ है.


Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल, अफसरों से मांगी रिपोर्ट, मुआवजे का दिया निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को हुई बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने असमय बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी…


    Spread the love

    करोड़ों के ट्रांसफार्मर फुंकने पर पांच बिजली अधिकारी निलंबित, आदेश के बाद भी जांच में बरती लापरवाही

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बड़े ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले में एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), दो एसडीओ और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *