अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू को दिया नव संवत्सर समारोह का निमंत्रण

Spread the love

 

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नव संवत्सर समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च को आयोजित होने वाले समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी। राम मंदिर ट्रस्ट के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें समारोह का आमंत्रण पत्र दिया। समारोह में राम मंदिर निर्माण में छोटी-छोटी भूमिका निभाने वाले 400 श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर आंदोलन के भूले-बिसरे कारसेवकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। करीब चार हजार मेहमान समारोह के साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति को आमंत्रण देने वालों में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि व ट्रस्टी डॉ. कृष्ण मोहन शामिल रहे।

 


Spread the love
और पढ़े  खुशखबरी: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आ गई होली के पहले सैलरी, चेक कर लें अकाउंट
  • Related Posts

    UP- होली की धूम: मथुरा, काशी और अयोध्यावासी रंगों से हुए सराबोर, हर जगह उल्लास..

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं।…


    Spread the love

    सलीम हमला मामला: जीशान के बाद उसका भाई गुलफाम भी ढेर, गोल टोपी से हुई पहचान, मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveयूट्यूबर सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लाख के इनामी आरोपी की…


    Spread the love