संभल में एक्शन- बवाल के मास्टरमाइंड पर कसा शिकंजा, शारिक साटा की संपत्ति की कुर्की, कोर्ट ने दिए थे आदेश

संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी शारिक साटा की संपत्ति कुर्क की जा रही है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। कुर्की का आदेश कोर्ट से होने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

नवंबर 2024 में संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक सथा के घर पर कोर्ट के आदेश पर उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, शारिक की प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। रेवेन्यू डिपार्टमेंट और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं, यह प्रॉपर्टी शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक में है। इस बिल्डिंग में चार मंजिलें हैं, लेकिन सिर्फ फरार आरोपी की मिल्कियत वाली मंजिल को ही अटैच किया जाएगा।

बवाल में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी शारिक साटा के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत तीन रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। यह कार्रवाई न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते की जाती है। इसी क्रम में अब कोर्ट द्वारा कुर्की का आदेश किया गया है।

बवाल के दौरान चलाई थीं गोलियां
एसपी ने बताया कि शारिक साटा के खिलाफ मुख्य अपराध संख्या 340/24 और 306/24 में हत्या की साजिश करने, बवाल की साजिश रचने व अन्य गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ने बवाल के दौरान गोलियां चलाई थीं।

इसमें आम लोगों की मौत हो गई थी। अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस गिरोह की भूमिका मिलने पर तीनों गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुल्ला अफरोज के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

दुबई में रहकर अपना गिरोह चलाता है शारिक साटा
साटा ने अपने तीनों गुर्गों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसकी जानकारी भी गुर्गों ने पूछताछ में दी थी। मालूम हो शारिक साटा दुबई में रहकर अपना गिरोह चलाता है। वह देश का बड़ा वाहन चोर है। इसके अलावा हथियार, सोना और नकली नोट की तस्करी करने के आरोप भी उस पर लग चुके हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में रहा था। दिल्ली में मामला दर्ज है। अब संभल पुलिस के रिकॉर्ड में भगोड़ा घोषित है।
और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…