प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण समारोह में राम मंदिर जाने का रूट फाइनल हो गया है। पीएम मोदी 25 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर आएंगे। यहां से रामपथ से होते हुए जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से श्रीराम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे।
भाजपा ने इसी रूट को फाइनल मानते हुए प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को बताया कि 25 नवंबर को साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अयोध्या की वैदिक परंपरा के अनुसार पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए स्वस्ति वाचन होगा।









