अयोध्या- अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति,लापता बुजुर्ग को पुलिस की मदद से पहुंचाया गया घर

Spread the love

अयोध्या- अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति,लापता बुजुर्ग को पुलिस की मदद से पहुंचाया गया घर

अयोध्या नगरी में रामपथ रोड निकट नियावॉ स्थित निहाल सिंह पुरा में घूमते घूमते एक वरिष्ठ व्यक्ति जो कि अपना नाम व घर वालों का नाम बताने में असमर्थ थे अचेत अवस्था में गली में बैठे हुए मिले. भाजपा महानगर मीडिया सहप्रभारी अंशुमान मित्रा ने नाश्ता पानी करवाया, पूछने पर पता चला कि वो काफी समय से भटक रहे थे। अंशुमान मित्रा ने सीओ सिटी से संपर्क करके लापता बुजुर्ग को पुलिस वालों की मदद से उनका नाम पता व गांव का नाम की जानकारी कर सूचना उनके घर तक पहुंचने में मदद की . इस भलाई के कृत्य में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए थाना कैंट के पुलिस वालों को तत्काल भेजा इस भले काम में सुधाकर सिंह ने टी-शर्ट पहनाकर एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल की ओर रवाना किया।बुजुर्ग द्वारा बताया हुआ नाम व पता :- रवि प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र राम चंदर श्रीवास्तव, गांव – कौसर जिला – देवरिया बताया गया ।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *