अयोध्या- पान गली में छापा, 50 हजार का एक्सपायरी डेट का पान मसाला सीज

Spread the love

 

 

द और होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इसके अलावा सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह भी अपनी टीम के साथ दुकानों पर छापा मार रहे हैं।

शहर में मटन और चिकन शॉप पर कार्रवाई के बाद सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने चौक के पान गली में पान मसाला के सबसे बड़े थोक व्यापारी राजेंद्र चौरसिया के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र ने बताया कि 50,000 रुपए के एक्सपायरी डेट का पान मसाला बरामद हुआ है। इसको सीज कर दिया गया है।

इसके साथ ही चौक क्षेत्र में ही जो लोग थोक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको भी हिदायत दी गई है कि वह तुरंत अपना पंजीकरण करा लें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ईद और होली पर्व को लेकर नकली खोया व मिलावटी मिठाई की जांच के लिए टीम गठित की है, जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में छापे मार रही है।


Spread the love
और पढ़े  टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love