अयोध्या: रामनवमी के दिन राम मंदिर पर तय था हमला, आतंकी अब्दुल रहमान कर रहा कई खुलासे, अब भी पहेली बना अबू सूफियान

 

 

हरियाणा के फरीदाबाद से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) से खुफिया एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी को शक है कि आतंकियों का राम नवमी के दिन यानि छह अप्रैल 2025 को राम मंदिर पर हमले का प्लान था। इसी के चलते पकड़ा गया अब्दुल ये हैंड ग्रेनेड लेकर यहां से चार मार्च को ही वापस अयोध्या जाने वाला था।

 

किसी और के हवाले करने थे हैंड ग्रेनेड
जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो अयोध्या पहुंचने के बाद अब्दुल को ये हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर किसी अन्य व्यक्ति के हवाले करने थे। इसे अब तक उसका नाम या अन्य जानकारी नहीं दी गई थी।

 

 

अयोध्या में मिला हेंडलर
ये भी संभव है कि ये सामान हैंडलर के कहने पर अब्दुल किसी जगह पर रखता और वहां से फिर स्लीपर सेल या अन्य कोई आकर उसे ले जाता। लेकिन अब्दुल के पास ये जानकारी अयोध्या वापस पहुंचाने के दिन ही आने वाली थी। उससे पहले फरीदाबाद में ही दो मार्च को उसे काबू कर लिया गया।

आतंकी अबू सूफियान के बारे में जानना चाहती है एजेंसी
वहीं, बीते दो दिन से खुफिया एजेंसी की टीमें दिनभर में कई-कई घंटों तक अब्दुल रहमान से पूछताछ कर रही हैं। अब्दुल से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी अबू सूफियान के बारे में पूछताछ कर रही है।

कहां छिपा है अबू सूफियान
टीम अब्दुल से सवाल पूछ रही है कि वो अबू सूफियान के संपर्क में कब आया। साथ ही उससे वीडियो कॉल पर भी बात कितनी बार हुई या सिर्फ वॉइस कॉल पर ही बात होती थी। टीम ये भी पूछ रही है कि अबू सूफियान वीडियो कॉल पर था तो उसके पीछे का बैकग्राउंड किस तरह का था। वो किसी कमरे में बैठकर बात करता है या कहीं बाहर की लोकेशन। इसके पीछे खुफिया एजेंसी का मकसद है कि अबू सूफियान के बारे में ये पता लगाया जा सके कि वो किस देश में छिपकर बैठा है।

और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…