अयोध्या- मकर संक्रांति पर रामलला को लगेगा खिचड़ी का भोग, की जाएगी विशेष पूजा

रामनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला को विशेष रूप से खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही विशेष पूजन कर तिल, गुड़ और अन्य सात्विक पदार्थ भी अर्पित किए जाएंगे।

 

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही पुण्यकाल का आरंभ माना जाता है। इसी कारण इस दिन स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व है। पंडित कौशल्यानंदन वर्धन बताते हैं कि मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात 9:39 बजे ही लग रही है, लेकिन संक्रांति का पुण्यकाल सूर्येादय के बाद ही मान्य होगा।

15 जनवरी को सुबह से दोपहर एक बजकर 39 मिनट तक का समय पुण्य प्राप्ति के लिए ज्यादा लाभकारी होगा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति सूर्य और शनिदेन से जुड़ा पर्व है। इसमें सूर्य शनिदेव के घर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। खिचड़ी शनिदेव को प्रिय है और यह नवग्रहों का प्रतीक मानी जाती है, जिससे ग्रह दोष शांत होते हैं।

वहीं रामनगरी के मठ-मंदिरों में भी मकर संक्रांति को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हनुमानगढ़ी, कनकभवन, दशरथ महल समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद दान-पुण्य कर भगवान के दर्शन करेंगे।

इस दिन अन्न, तिल, वस्त्र और कंबल दान को विशेष फलदायी बताया गया है। रामनगरी में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जाएगा। दशरथ महल, मणिराम दास की छावनी, श्रीराम बल्लभाकुंज, हनुमान बाग, सियाराम किला सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा जाएगा।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…