अयोध्या- अब राम लला के भोग प्रसाद को मिलेगा शुद्धता का प्रमाण पत्र, दिल्ली की टीम करेगी गुणवत्ता की जांच

 

रामनगरी अयोध्या में अब रामलला को लगने वाले भोग प्रसाद की जांच की जाएगी। राम मंदिर में अर्पित होने वाले भोग प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच खाद्य विभाग करेगा। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त मानिकचंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक विशेष टीम अयोध्या पहुंचेगी। यह टीम रामलला के भोग प्रसाद में उपयोग की जाने वाली सामग्री, उसकी तैयारी की प्रक्रिया, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करेगी।

जांच पूरी होने के बाद रामलला के भोग प्रसाद को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद तैयार करने वाले भंडारी यानी रसोइयों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की स्किन डिजीज या टीबी जैसी संक्रामक बीमारी न हो।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यह है कि, रामलला को अर्पित होने वाला भोग प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप हो। जल्द ही रामलला के भोग प्रसाद को शुद्धता का प्रमाण पत्र मिलने जा रहा है।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…