अयोध्या- राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की नहीं होगी डिलीवरी,पूरी तरह लगाई रोक

 

अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की परिधि के भीतर नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध अब केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू होगा। प्रशासन ने इस संबंध में होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को आदेश से अवगत करा दिया है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में नॉनवेज की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है, लेकिन कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे इसका पालन नहीं कर रहे थे। शिकायतें मिली थी कि पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगाकर परोसा जा रहा है।

इसी को देखते हुए प्रशासन ने अब राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी रोक लगा दी है। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन इस आदेश का सख्ती से पालन कराएगा, नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

    राजधानी लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने वाले संविदाकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी घटा दी गई है, जबकि हर साल करीब 15 फीसदी उपभोक्ता बढ़…

    लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

    गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड…