मकर संक्रांति के बाद सपा में बड़ी सर्जरी की तैयारी…जिलाध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी होंगे बदलाव

Spread the love

 

माजवादी पार्टी अपने संगठन में मकर संक्रांति के बाद बड़े बदलाव करेगी। कई जिलाध्यक्ष हटाए जाएंगे तो प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े बदलाव होंगे। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर यह रणनीति तैयार की है। इसके तहत सभी जातियों के नेताओं को संगठन में जगह मिलेगी।

सपा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि एक-तिहाई से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में उन नेताओं को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत सभी तैयारियों करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिन्हें आगामी चुनाव में टिकट दिया जाना है। एक तरह से सपा नेतृत्व ने टिकट फाइनल करना शुरू कर दिया है। ताकि, टिकट पाने वालों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर सकें।

 

प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं…

किसी भी एक जिले में टिकट देने में वहां की सभी प्रमुख जातियों को एडजस्ट किया जाना संभव नहीं है, इसलिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत कुछ जातियों को टिकट देकर तो कुछ को संगठन में अहम स्थान देकर अपना जनाधार बढ़ाया जाएगा। इन जातियों के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कमेटियों में स्थान मिलेगा।

इसके अलावा आने वाले समय में किसी भी जिले में जिन जातियों के नेताओं को टिकट देने की योजना है, वहां संगठन में उनसे इतर जातियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक स्थान दिया जाएगा। साथ ही जिन जिलाध्यक्षों ने एसआईआर में या अन्य पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा नहीं लिया, उनकी छुट्टी भी होगी। सपा के एक प्रमुख नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहा कि मकर संक्रांति के बाद पार्टी संगठन में आमूल-चूल बदलाव दिखेगा।

और पढ़े  किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love