UP में रेलवे टेक्नीशियन का मर्डर- अंबाला के रहने वाले थे दीपक… गला काटा, शरीर पर भी चोटों के निशान

अंबाला कैंट के बब्याल स्थित दलीपगढ़ में रहने वाले रेलवे में टेक्नीशियन दीपक(35) की बागपत में अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। दीपक का गला रेता हुआ था व शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मृतक का शव दो दिन पहले बागपत के किशनपुर बराल गांव में पूर्वी यमुना नहर की झाल के पास दो दिन पहले मिला था।

उस समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या की आशंका होने पर बागपत पुलिस की चार टीमें जांच कर रही थी। शिनाख्त होने पर बागपत पुलिस ने अंबाला कैंट की तोपखाना पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को परिजनों को सूचित किया। परिजनों को जब शव की फोटो दिखाई तो परिवार ने शिनाख्त की। परिवार में मातम पसर गया।

परिजन आज जाएंगे बागपत, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगामी कार्रवाई
बागपत पुलिस ने संपर्क किया तो परिजनों ने शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की है। मृतक के एक भाई संदीप ने बताया कि वह शनिवार को बागपत रवाना होंगे, जहां पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करेगी। मृतक शादीशुदा है व तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल की है।

बागपत अपनी नौकरी पर गए थे दीपक
पिता का देहांत हो चुका है जो रेलवे में कार्यरत थे। दीपक को उनकी जगह पर नौकरी मिली है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले दीपक बागपत अपनी नौकरी पर गए थे। वहां पहुंचने के बाद दीपक का फोन बंद आ रहा था। वह अपने स्तर पर पता करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पा रही थी। बागपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

बागपत पुलिस से सूचना मिलने के बाद दीपक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिवार शनिवार को बागपत जाएगा।-शमशेर सिंह ढुल, तोपखाना चौकी प्रभारी अंबाला
और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

    राजधानी लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने वाले संविदाकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी घटा दी गई है, जबकि हर साल करीब 15 फीसदी उपभोक्ता बढ़…

    लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

    गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड…