अयोध्या: 17 अप्रैल को रामनवमी राम जन्मभूमि के नूतन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।

Spread the love

अयोध्या: 17 अप्रैल को रामनवमी राम जन्मभूमि के नूतन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।

अयोध्या में 17 अप्रैल को रामनवमी राम जन्मभूमि के नूतन मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी व्यापक तैयारी की है। इस बार राम जन्मोत्सव रामनवमी 17 अप्रैल के दिन बालक राम अपने भक्तो को 19 घंटे दर्शन देंगे। 17 अप्रैल को बालक राम का दर्शन प्रातः 3.30 पर शुरू हो जाएगा रात्रि 11 बजे तक दर्शन होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय ने मीडिया को बताया की 17 अप्रैल को लाखो की संख्या में श्रद्धालू अयोध्या आ रहे है। जिसको देखते हुए ट्रस्ट ने कई आवश्यक निर्देश जारी किया है।
चंपत राय ने दर्शनार्थियों से अपील की है कि वह अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े बैग, व प्रतिबंधित सामग्री अपने साथ मंदिर में ना लेकर आए। इन सामने को अपने होटल, धर्मशाला, या अपने वाहन में सुरक्षित रखकर रामलला के दर्शन करने के लिए आए। जिससे उनका दर्शन करने में किसी तरीके की असुविधा नहीं होगी। वही 16 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक v आई पी दर्शन पर ट्रस्ट ने रोक लगा दिया है। चंपत राय की अपील है कि सभी स्टेट के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री और वीआईपी प्रोटोकॉल के लोग 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अयोध्या ना आए। 20 अप्रैल के बाद अयोध्या आए जिससे उनका दर्शन करने में किसी तरीके की कोई दिक्कत ना हो। वही सुग्रीव किला के पास ट्रस्ट द्वारा यात्री सुविधा केंद्र बनाया गया है। जिसमें जन सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही रेलवे आरक्षण केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। चंपत राय ने बताया कि रामलला के जन्मोत्सव को लेकर लाइव प्रसारण 80 से 100 स्थान पर एलईडी स्क्रीन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि जनता अपने घरों में टेलीविजन के माध्यम से या नगर निगम द्वारा ट्रस्ट से की गई व्यवस्था के तहत चिन्हित स्थानों पर लगी एलइडी में दर्शन करें सजीव प्रसारण को देखें और राम जन्मोत्सव मनाए।
चंपत राय ने यह भी बताया की राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन 1.25 लाख श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने आए। कुछ तिथि में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दरबार में दर्शन करने आए। 10 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच 85 हजार के करीब श्रद्धालु राम मंदिर आए है। लेकिन 16 अप्रैल से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी…

और पढ़े  उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

Byte- चंपत राय, महामंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट


Spread the love
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *