अयोध्या-मिस्टर और मिस यूपी का ऑडिशन राउंड संपन्न

Spread the love

सिविल लाइन में रविवार को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी की ओर से मिस्टर और मिस यूपी के ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े माने जाने वाले इस शो में 25 से 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और प्रस्तुति से ज्यूरी को प्रभावित करने का प्रयास किया।

आयोजक अमृत चांदनी के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन 18 दिसंबर को लखनऊ में होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही 16 से 18 बॉलीवुड सेलिब्रिटी शो में शिरकत करेंगे। विजेता प्रतिभागी को 1,50,000रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें एल्बम सॉन्ग, थिएटर और विभिन्न प्रोजेक्ट्स में अवसर देकर उनके करियर को आगे बढ़ाने का मौका भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जूरी में दीपसचर और निहिल मोहन श्रीवास्तव , पलक चौबे शामिल थे, जबकि आयोजन टीम में आदित्य, आभास मौर्य, आन्या वर्मा, दिव्यांशी मिश्रा , नाज और सुनैना की सक्रिय भूमिका रही।

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- अनियंत्रित बोलेरो ने स्कूल की टेंपो में मारी टक्कर, 8 बच्चे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love