अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: 4 प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज…10 के मिले वैध, 20 जनवरी को होगी नाम वापसी

Spread the love

 

योध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। कुल 14 प्रत्याशियों की ओर से 22 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जांच के बाद 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

इसमें सपा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद व भाजपा के चंद्रभानु पासवान के साथ राम नरेश चौधरी, सुनीता, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेद प्रकाश, संजय पासी का नामांकन पत्र वैध मिला है। अब 20 जनवरी को नाम वापसी है। उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन कर दिया जाएगा।

नामांकन करने पर कांग्रेस ने दिया नोटिस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी मिल्कीपुर चुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को समर्थन है। कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि उप चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती ने नामांकन किया है। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

..तो पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी कांग्रेस

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि वह नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जिला कांग्रेस कमेटी उनको पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी अजीत प्रसाद को विजय बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ और संकल्पित है।


Spread the love
और पढ़े  टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भड़का गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने घेर लिए थाने
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love