अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: 4 प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज…10 के मिले वैध, 20 जनवरी को होगी नाम वापसी

 

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। कुल 14 प्रत्याशियों की ओर से 22 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जांच के बाद 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

इसमें सपा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद व भाजपा के चंद्रभानु पासवान के साथ राम नरेश चौधरी, सुनीता, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेद प्रकाश, संजय पासी का नामांकन पत्र वैध मिला है। अब 20 जनवरी को नाम वापसी है। उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन कर दिया जाएगा।

नामांकन करने पर कांग्रेस ने दिया नोटिस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी मिल्कीपुर चुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को समर्थन है। कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि उप चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला भारती ने नामांकन किया है। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

..तो पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी कांग्रेस

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि वह नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जिला कांग्रेस कमेटी उनको पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी अजीत प्रसाद को विजय बनाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ और संकल्पित है।

और पढ़े  अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…