अयोध्या- मनसुख मंडाविया ने रामलला के किए दर्शन, बोले- अयोध्या भारत के आस्था का केंद्र,रामलला के दर्शन से हुई अलौकिक अनुभूति

Spread the love

 

 

भारत सरकार के खेल मंत्रालय और युवा मामलों के मंत्री, मनसुख मंडाविया, अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इस पवित्र यात्रा के दौरान कई धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर गोंडा विधायक प्रत्येक भूषण सिंह और हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद, मंत्री मंडाविया ने सर्किट हाउस में थोड़ी देर विश्राम किया और फिर पवित्र सरयू नदी में आचमन किया। इसके बाद, उन्होंने सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास से मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा, “अयोध्या भारतवर्ष के आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। आज मैंने अपने परिवार के साथ माँ सरयू की पूजा-अर्चना की और हनुमान जी महाराज का दर्शन किया। राम मंदिर में भी दर्शन कर मैं अत्यंत पावन महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “जब कोई अयोध्या आता है, तो रामचंद्र भगवान का दर्शन करके पावन होने की भावना होती है, और मैं भी इसी भावना को महसूस कर रहा हूं। यहाँ की पावन धरती पर पैर रखकर अलौकिक अनुभूति हो रही है।”


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: डड़िया में आग से कई घर जले, युवक झुलसा, 3 पशुओं की गई जान
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love