अयोध्या: मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

अयोध्या: मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रविवार शाम 6:30 बजे यूरीनरी समस्या और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में भर्ती किया गया था।

सोमवार दोपहर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महंत जी की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम निरंतर उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रही है।

<strong>अयोध्या: मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन</strong>

पिछले कुछ दिनों से महंत जी का ग्वालियर में उपचार चल रहा था, स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पहले भी महंत दास मेदांता अस्पताल में गंभीर स्थिति में चिकित्सकों का उपचार लेते रहे हैं।

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी कल शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। वह इस समय मेदांता में महंत दास के साथ मौजूद हैं। उन्होंने अमर उजाला को खास बातचीत में बताया था कि महंत दास की तबीयत फिलहाल ठीक है। वह बातचीत कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनको चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री महंत का हाल-चाल लेने के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वैसे इसके पहले जब भी ट्रस्ट अध्यक्ष यहां भर्ती हुए हैं तो मुख्यमंत्री उनका हाल-चाल लेने के लिए आते रहे हैं, तो इस कड़ी में यदि वह आते हैं तो यह नियमित प्रक्रिया होगी।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…