अयोध्या- दुनिया भर में कहीं से ऑनलाइन जलाएं 1 दीया राम के नाम, तय किए गए पैकेज, मिलेगा प्रसाद भी

 

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। इस साल 26 लाख से अधिक दिए जलाने के साथ ही 2100 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक महाआरती के विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। वहीं डिजिटल पहल के तहत पर्यटन विभाग ने ”एक दीया राम के नाम” की भी शुरुआत की है। इसमें दुनिया भर में कहीं से भी ऑनलाइन एक दीया नाम के नाम जला सकेंगे।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसमें ऑनलाइन पंजीकरण कर श्रद्धालु वर्चुअल दीप जलाकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव अब वैश्विक स्तर पर लोगों को जोड़ने वाला आयोजन बन गया है। श्रद्धालु दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से दुनिया भर से डिजिटल दीप जला सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस ऐप पर श्रद्धालुओं के लिए तीन पैकेज उपलब्ध हैं। राम ज्योति में 2100 रुपये का पैकेज है। इसमें रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), अयोध्या रज, रामदाना, मिश्री, रक्षा सूत्र, हनुमान गढ़ी के लड्डू और चरण पादुका (खड़ाऊ) शामिल है। ऑनलाइन संकल्प पूरा करने पर यह पूरा प्रसाद आपके घर तक पहुंचाया जाएगा।

इसी तरह सीता ज्योति नाम से 1100 रुपये का पैकेज है। माता सीता को समर्पित इस पैकेज में रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), रामदाना, रक्षा सूत्र और हनुमान गढ़ी के लड्डू शामिल है। वहीं 501 रुपये के लक्ष्मण ज्योति नाम के पैकेज में रोली, अयोध्या रज, रामदाना, रक्षा सूत्र और मिश्री शामिल है। श्रद्धालु ऑनलाइन संकल्प लेकर इस पैकेज को अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने बताया कि दिव्य अयोध्या ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…

    UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया

    राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। वाराणसी से मेरठ…