अयोध्या: पांच दिवसीय चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ।

 

अयोध्या श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे पांच दिवसीय चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ।यह शिविर अशोक सिंघल फाउंडेशन एवं विश्व हिन्दू परिषद् के सौजन्य से तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तकनीकी सहयोग से हुआ।अयोध्या: पांच दिवसीय चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ। लगभग सभी लोगों ने अपने पंजीकरण कराये थे तथा इस वर्ष रिकॉर्ड 750 पंजीकरण शिविर प्रारम्भ होने से पहले ही हो गए थे।टेलीफोन संपर्क से सभी को आने की तिथियां प्रदान की गयी थी। सबसे पहले कृत्रिम पैर और कृत्रिम हाथ लगने वाले दिव्यांगों को बुलाया गया था अनेक लोग बिना पंजीकरण के भी आते थे सर्वप्रथम आवश्यकतानुसार नाप लिया जाता था फिर उसका निर्माण करके दिव्यांग को उसका वंचित कृत्रिम अंग लगा दिया जाता था इस प्रक्रिया में लगभग 5 से 6 घंटे लगते थे। दिव्यांग बंधुओं के अनुभव का वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया अनेकों ने अपने मन के भाव भी लिखे। दोपहर और रात्रि में जो भी दिव्यांग जन उपस्थित रहते थे उनके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया गया।

वही शिविर प्रबंधक मनोज तिवारी एवं शिखर अग्रवाल ने बताया की पांचो दिन के शिविर में अयोध्या: पांच दिवसीय चतुर्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ।जयपुर फूट (भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति) के माध्यम से कृत्रिम अंग 125, कैलिपर 50, ट्राईसाइकिल 50, व्हीलचेयर 35 सहित अन्य कुल 410 लोगों को सहायता प्रदान की गयी। अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सा संस्थान के द्वारा 400 लोगों का नेत्र परीक्षण व 280 लोगों को मुफ्त नये चश्मे उपलब्ध कराये गये। इसके साथ ही 45 लोगों के रक्त की जांच व 80 लोगों को दवाईयां उपलब्ध करायी गयी। बाइक लैब के माध्यम से 311 बीएमआई टेस्ट व 61 ब्लड टेस्ट भी किये गये। इस प्रकार कुल 1587 नागरिकों की निःशुल्क सहायता की गयी। उन्होंने बताया कि शिविर में निम्नलिखित संख्या में दिव्यांग बंधुओं को सहायता प्रदान की गयी स्त्री, पुरुष तथा 18 वर्ष से कम आयु के 15 बच्चों को पैर अथवा हाथ लगाए गए..दिव्यांगजन राज्य के विभिन्न हिस्सों से पधारे जिनमे मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, श्रावस्ती, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर तथा अयोध्या जनपद से दिव्यांग बंधु लाभान्वित हुए। पाँच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह द्वारा गया था। इस दौरान अनेक संत महात्माओं का आगमन भी हुआ महंत कमल नयन दास द्वारा आशीर्वचन दिए गए एवं मा0 पूर्व सांसद लल्लू सिंह जी अयोध्या, विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, दिनांक 01 अक्टूबर को पांच दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम के दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मंडलायुक्त श्री गौरव दयाल, आईजी श्री प्रवीण कुमार तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अश्वनी पांडेय द्वारा शिविर के अंतिम दिन में दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

और पढ़े  UP- श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू, जानिए बदलाव
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…