अयोध्या- पिता – पुत्र का मुर्गा खाने को लेकर हुआ विवाद, नशे में धुत पिता ने पुत्र को चाकुओं से गोदकर मार डाला

अयोध्या- पिता – पुत्र का मुर्गा खाने को लेकर हुआ विवाद, नशे में धुत पिता ने पुत्र को चाकुओं से गोदकर मार डाला

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ गांव में रक्षा बंधन त्योहार पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें शराबी पिता ने अपने ही इकलौते पुत्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, आरोपी पिता को भी पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ में सोमवार की रात को नेशनल हाइवे के किनारे पर स्थित जगदीश रावत का घर है। इस घर में वह अपनी पत्नी मां और अपने ससुर के साथ रहता था जबकि उसका इकलौता पुत्र रिंकू रावत (35) जो हाइवे के उस पार सात-आठ साल से अलग अपने तीन पुत्र और दो पुत्रियां के साथ रहता था।

रक्षा बंधन के दिन अपनी बहनों से रखी बंधवाने के लिए मुर्गी फार्म से छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की रात को दस बजे घर पर मुर्गा बना था उसी को खाने को लेकर पहले मां और बेटे में कहासुनी हुई उसके बाद पिता से।

इस पर पिता ने पुत्र और पिता के रिश्ते को ही खत्म कर दिया और हाइवे पर ही पहले चाकू से गले पर वार कर दिया उसके बाद जब रिंकू गिर गया तो उसको घसीट कर किनारे लाकर गला काटकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े  UP- आरोपी कार से बजाते रहे दुस्साहस का डंका, वहशत का वीडियो वायरल, मौत हो गई और पुलिस बोली- हादसा हुआ
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…