अयोध्या : राम नगरी में हर तरफ भोले की धूम,सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों से पटी रही रामनगरी

सावन के दूसरे सोमवार पर राम नगरी के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और जल भरकर नागेश्वरनाथ की ओर निकले तो श्रद्धा का चरम दिखाई पड़ा। भोर से उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए।

प्रशासन ने अयोध्या में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। सावन मास में राम नगरी शिव भक्ति में लीन है। सावन मास के दूसरे सोमवार पर बहुत भक्त शिवालयों में दर्शन पूजन के साथ-साथ अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ते रहे।

शिव भक्ति के रस में डूबे कांवड़ियों का उल्लास घाट से लेकर मठ मंदिरों तक नजर आ रहा था। चारों ओर हर हर बम बम, हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। भक्तों का रेला सरयू में स्नान के बाद भोले की प्राचीन पीठ नागेश्वरनाथ में अभिषेक व पूजन के लिए उमड़ पड़ा।

इसके बाद भक्तों की टोली हनुमानगढ़ी सहित दानवाला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकल पड़ी, पूरी अयोध्या केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आला अधिकारी स्वयं मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…